बिक्रम सिंह मजीठिया का पंजाब मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप , CM कार्यालय में PM की सुरक्षा में चूक की रची गयी साजिश
बिक्रम सिंह मजीठिया का पंजाब मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप , CM कार्यालय में PM की सुरक्षा में चूक की रची गयी साजिश
एक तरफ प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला काफी बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है वही दूसरी तरफ इस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग लगातार की जा रही है क्युकी कई वरिष्ठ नेता और आईपीएस अफसर का यह कहना है की प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कोई गलती नहीं बल्कि सोची समझी साजिश है और यह एक गंभीर मामला है और इन सभी बयानों के बीच बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने सीधा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर सवाल खड़े कर दिए है और गंभीर आरोप लगया है और कहा है की पंजाब के मुख्यमंत्री रोज यात्रा कर रहे है तो उनको कभी 20 मिनट नहीं रोका गया जब उनके लिए रास्ता ढूंढा जा सकता है तो PM मोदी के लिए क्यों नहीं ? PM के लिए इसलिए नहीं ढूंढा गया क्युकी CM कार्यालय में एक प्लानिंग हुई थी।
CM पंजाब में रोज़ यात्रा कर रहे हैं तो उनको कभी 20 मिनट नहीं रोका गया। जब उनके लिए रास्ता ढूंढा जा सकता है तो PM के लिए क्यों नहीं? PM के लिए इसलिए नहीं ढूंढा गया क्योंकि CM कार्यालय में एक प्लानिंग हुई थी: PM के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक पर बिक्रम सिंह मजीठिया, SAD pic.twitter.com/9mzPAi17FO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
वही दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री यह कह रहे थी की प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी यह सब बेवजह बाते बनाई जा रही है ऐसे में बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है और अब इस बयान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कुछ प्रतिक्रिया देंगे यह तो वक़्त के साथ पता चल जाएगा तब तक यह बात तो साफ़ है की वक़्त के साथ पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है