हिजाब विवाद पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान कहा- समय की मांग है यूनिफॉर्म सिविल कोड

Update: 2022-02-11 09:14 GMT

कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर चल रहे विवाद के साथ ही अब देश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान दिया है कि, कॉलेज और स्कूलों में हिजाब पहनने की छूट देने की मांग, देश को तोड़ने का प्रयास है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में हालत ऐसे बन जा रहे हैं कि, समान नागरिक संहिता समय की मांग बन गई है। देश एक है, इसलिए सबके लिए एक कानून होना चाहिए। 

बड़ा सवाल यह है कि क्या हिजाब का मसला जैसे बढ़ रहा है उसकी दवा है यूनिफॉर्म सिविल कोड है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। तो वहीं भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि  यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान की आत्मा है। इसे जल्द लागू किया जाए। 

हालाकि गिरिराज सिंह इससे पहले भी ट्वीट कर चुके है जिसमें उन्होने लिखा था कि प्रांत और धर्म के नाम पर देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं कि समान नागरिक संहिता समय की मांग बन गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ खास वर्ग के लोगों ने देश का कानून तय करना शुरू कर दिया है।

कर्नाटक का हिजाब विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले की सुनवाई 14 फरवरी से अब कर्नाटक हाई कोर्ट की बड़ी बेंच करेगी। इससे पहले हाई कोर्ट ने अपने फैसले में गुरुवार को कहा कि उसका फैसला आने तक स्कूलों में कोई भी धार्मिक कपड़े पहनकर नहीं आएगा। हाई कोर्ट की बड़ी बेंच 14 फरवरी से इस मामले की सुनवाई करने वाली है। इस बीच, हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को इस अर्जी पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट पहले ही कर रहा है ऐसे में उसे दखल देने की जरूरत नहीं है। 

Tags:    

Similar News