भारत ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, UNHRC में छठवीं बार भारी बहुमत से चुना गया भारत

Update: 2021-10-15 13:29 GMT

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। जो भारत के लिए अच्छी खबर है लेकिन भारत पर गिद्धो की तरह नजरे गडाए बैठे रहने वाले चीन और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान जो UNHRC के मंच का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ भारत के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए करता रहा है अब एक बार फिर भारत पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए उसके सामने UNHRC में होगा।

दरअसल 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की सदस्यता के लिए छठी बार भारत को चुना है। गुप्‍त मतदान के जरिए हुए इस चुनाव में भारत को भारी बहुमत मिला यानि मतलब साफ है दुनिया के देशो का साथ भारत को मिला।भारत का तीन वर्ष का कार्यकाल 2022 में शुरू होगा। भारत का मौजूदा कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 को समाप्‍त हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 18 नए सदस्यों के लिए चुनाव किया, जो जनवरी 2022 से शुरू होकर तीन साल की अवधि के लिए काम करेंगे। भारत को 193 सदस्यों वाली महासभा में 184 वोट हासिल हुए, जबकि बहुमत के लिए सिर्फ 97 सदस्यों की जरूरत थी। 2022-2024 के चुनाव के लिए, एशिया-प्रशांत देशों की श्रेणी में पांच खाली सीटें थीं, इसमें भारत, कजाकिस्तान, मलेशिया, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की सीटें शामिल थीं। एशिया समूह के देशों ने सर्वसम्मति से भारत, कजाकिस्तान, मलेशिया, कतर और संयुक्त अरब अमीरात को इस क्षेत्र की पांच सीटों के लिए समर्थन दिया. सर्वसम्मति के बावजूद, दो बिगाड़ने वाले वोट डाले गए. फिजी और मालदीव के लिए एक-एक वोट है।

भारत के घोषणापत्र में इस बात पर जोर दिया गया था कि 'संवाद, सहयोग और रचनात्मक और सहयोगात्मक जुड़ाव' द्वारा मानवाधिकारों के प्रचार और संरक्षण की सबसे अच्छी सेवा की गई। 47 सदस्यीय परिषद में तीन साल के कार्यकाल के साथ रोटेशन सदस्यता की प्रणाली के तहत इस वर्ष कुल 18 सीटों का चुनाव होना था।

भारतीय मिशन ने ट्वीट कर दी जानकारी

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट करके यूएनएचआरसी का सदस्य चुने जाने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि भारत छठवीं बार भारी बहुमत से यूएनएचआरसी के लिए फिर से निर्वाचित हुआ। भारत में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों का हार्दिक आभार। भारतीय मिशन ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि हम सम्मान, संवाद, सहयोग के माध्यम से मानवाधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के लिए काम करना जारी रखेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, जाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका को यूएनएचआरसी के लिए चुना है। सभी का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए किया गया। इसमें 47 सदस्‍य देश शामिल हैं जो महासभा के अधिकांश सदस्‍यों द्वारा गुप्‍त मतदान और व्‍यक्तिगत रूप से चुने जाते हैं। अमेरिका, जो इस साल राष्ट्रपति जो बाइडेन के पद ग्रहण करने के बाद परिषद में फिर से शामिल हुआ, चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुआ, लेकिन केवल 168 वोटों के साथ, 18 देशों के वोटों की संख्या सबसे कम थी।

Tags:    

Similar News