मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर संजय निरुपम का बडा दावा - बेल्जियम में है परमबीर

Update: 2021-10-31 12:43 GMT

महाराष्ट्र में एक तरफ एनसीबी ड्रग माफियाओ पर शिकंजा कस रही है तो दूसरी तरफ पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर ईडी सीबीआई की तलवार लटकी हुई है। दोनो ही मामलो में उद्धव ठाकरे सरकार की नाकामी देखने को मिली है। और अब मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि वह इन दिनों बेल्जियम में हैं। यानि मुम्बई छोड़कर फरार हो गए है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी सरकार है जिसमें कांग्रेस शिवसेना और एनसीपी मिलकर सत्ता में बैठी हुई है। तो ऐसे में जो सवाल संजय निरुपम ट्वीट करके पूछ रहे है। बेहतर होगा कि यह सवाल वो सीएम उद्धव ठाकरे संजय राउत और नवाब मलिक से पूछे जो इन भ्रष्टाचारियो को बचाने के लिए तमाम पैंतरे अपना रहे है। महाराष्ट्र की जनता ट्वीट करते हुए पूछ रही है कि सीएम क्या कर रहे है ? सत्ता सिर्फ़ BJP पर आरोप लगाने के लिए हासिल की गई थी ? मुझे तो लगता हे परमवीर को महाराष्ट्र सरकार ने ही भगाया है?अगर परमवीर NIA के सामने अपना मुँह खोलता तो सरकार कई मंत्रिओ को ज़ेल की हवा खानी पड़ सकती है। 

परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई सहित ठाणे में वसूली के कई मामले दर्ज हैं। इस वजह से उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन उनकी कहीं कोई खोज-खबर नहीं है. इसलिए ठाणे कोर्ट के बाद मुंबई के किला कोर्ट ने भी उनके खिलाफ गैरजमानती अरेस्ट वारंट जारी किया है।




Tags:    

Similar News