देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी ने किया मतदान

Update: 2022-07-18 07:34 GMT

देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने किया मतदान

देश के अगले महामहिम को चुनने के लिए मतदान जारी है। सभी राज्य के विधायक और सांसद वोटिंग कर रहे हैं। 21 जुलाई को चुनाव का परिणाम आ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दौरान मतदान किया।

योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।

अमित शाह और नड्डा ने डाला वोट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया वोट

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट दिया।

महाराष्ट्र के सीएम ने डाला अपना वोट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने डाला वोट

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला।

हेमा मालिनी ने किया मतदान

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

गोवा के सीएम ने डाला वोट

वही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मतदान कर कहा कि गोवा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100% वोटिंग होगी और हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू जी को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे। वही भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

द्रौपदी मुर्मू की जीत तय- आशीष शेलार

भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्य सचेतक आशीष शेलार ने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। हमें पूरा विश्वास है कि वह महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट हासिल करेंगी।

मध्य प्रदेश के सीएम ने डाला वोट

वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज मध्य प्रदेश में हमारे विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग कर रहे हैं। एक आदिवासी बेटी... भारत की बेटी राष्ट्रपति बनेंगी। इसे लेकर आम लोगों में भी उत्साह है जोकि भारत के लोकतंत्र की विशेषता है."


हिमचाल प्रदेश के सीएम ने डाला वोट

हिमचाल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, "इतने वरिष्ठ पद के लिए एक आदिवासी महिला चुनाव लड़ रही है यह ऐतिहासिक है। मुझे उम्मीद है कि उसकी शानदार जीत होगी। हिमाचल से सभी विधायकों ने वोट डाला। मुझे यकीन है कि हमारे सारे वोट उन्हें गए हैं, वह जरूर जीतेंगी." 

बता दे, राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों के विधानसभा के सदस्य वोट डालते हैं। 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में से 233 सांसद ही वोट डाल सकते हैं। 12 मनोनीत सांसद इस चुनाव में वोट नहीं डालते हैं। इसके साथ ही लोकसभा के सभी 543 सदस्य वोटिंग में हिस्सा लेंगे। इनमें आजमगढ़, रामपुर और संगरूर में हुए हालिया उपचुनाव के विजेता सांसद भी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी राज्यों के कुल 4 हजार 33 विधायक भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालेंगे। इस तरह से राष्ट्रपति चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 4 हजार 809 होगी। हालांकि, इनके वोटों की वैल्यू अलग-अलग होगी। वही राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। 

 

Tags:    

Similar News