जम्मू-कश्मीर में AAP को बड़ा झटका, AAP नेता हर्ष देव सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, कही बड़ी बात....
जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़ने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी को फिर से मजबूत करने की बात कही।
Just Now / Harsh Dev Singh Resigns From Aam Aadmi Party.#JammuKashmir #Jammu pic.twitter.com/5rPEhILo2G
— Jammu Parivartan (@JammuParivartan) February 16, 2023
बता दे, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा का विरोध नहीं कर सकती है और न ही उन्हें भाजपा का विरोध करने दिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।