अग्निपथ : सहारनपुर पुलिस ने 5 फर्जी आर्मी एस्पिरेन्ट्स को किया गिरफ्तार, आरोपियों में NSUI जिलाध्यक्ष और सपा नेता शामिल

Update: 2022-06-19 08:16 GMT

सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना की घोषणा की और इसी के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओ का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज युवाओं ने उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण में केरल तक, पश्चिम में राजस्थान-गुजरात से पूर्व में बंगाल तक प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन इस प्रर्दशन में किस तरह से राजनीतिक पार्टियां आग में घी डालने का काम रही है किस तरह से इन आर्मी एस्पिरेन्ट्स युवाओ को हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है। इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने 5 फर्जी आर्मी एस्पिरेन्ट्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी अलग-अलग राजनैतिक दलों से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रदर्शन करने के लिए उकसा रहे थे। इनमें से एक आरोपी, पराग पंवार NSUI से जुड़ा हुआ था। सहारनपुर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए इन पांचों आरोपियों की उम्र 25 साल से ज्यादा है इसका मतलब यह कि ये भारतीय सेना में शामिल होने के लिए जो उम्र तय की गई है उससे इन पांचों आरोपियों की उम्र ज्यादा है।

सहारनपुर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी पांचों आरोपी अलग-अलग राजनीतिक दलों के या तो सदस्य हैं या फिर पदाधिकारी हैं। पकड़े गए आरोपियों का नाम संदीप पराग, पवार, मोहित चौधरी, सौरभ कुमार और उदय है। यह सभी आरोपी सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक यह सभी आरोपी सेनाओं में भर्ती की नई योजना अग्निपथ स्कीम का विरोध करने के लिए युवाओं को उकसा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने इन सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

इसके अलावा यूपी के बलिया में भी अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इतना ही नहीं पुलिस ने अब तक कुल 133 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भी भेजा है। अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 24 उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं अलीगढ़ में भी बड़ी कार्रवाई हुई है। अलीगढ़ में ९ कोचिंग संचालको पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि ये कोचिंग संचालक लगातार छात्रो को भड़काने का काम कर रहे थे। पुलिस ने अब तक 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News