मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव किरेन रिजिजू की हुई छुट्टी, अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री

Update: 2023-05-18 05:44 GMT

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। किरेन रिजिजू को केन्द्रीय कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। अब किरण रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल इस महत्वपूर्ण पद की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह की ओर से इस बारे में प्रेस रिलीज़ जारी की गई।

पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है। अब किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय दिया गया।हालाकि मेघवाल वर्तमान में संस्कृति एवं संसदीय कार्य के राज्यमंत्री हैं। और इसी के साथ अब वह कानून मंत्रालय का जिम्मा भी संभालेगे। 

बता दें कि अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान में दलित समाज एक कद्दावर नेता माने जाते है। वह 2009 से बीकानेर से सांसद भी है। वह राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे हैं। मेघवाल 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए।  उन्हें 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से नवाजा गया था। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान वह लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक थे। मई 2019 में, मेघवाल संसदीय मामलों और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बने थे. अब उन्हें कानून मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया है। 

Tags:    

Similar News