BJD सांसद सस्मित पात्रा ने विदेश में की भारत की तरफदारी, यूजर्स ने राहुल गांधी की लगाई क्लास

Update: 2023-03-16 12:00 GMT

एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन से भारत के खिलाफ जहर उगला। उनके दिए गए बयान पर बवाल जारी है। दूसरी तरफ बहरीन से BJD सांसद का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।

भारत के सांसद सस्मित पात्रा इस समय बहरीन में आयोजित 146वीं इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) में हिस्‍सा लेने के लिए राजधानी मनामा में मौजूद हैं। बुधवार को सस्मित जब इस सभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्‍होंने दुनिया को बताया कि किस तरह से भारत ने कोविड-19 के समय हर देश की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया। सस्मित ने कहा कि भारत ने 99 देशों और संयुक्‍त राष्‍ट्र से जुड़ी इकाईयों को कोविड वैक्‍सीन मुहैया कराई। 

सस्मित ने कहा कि आज भारत आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत 'सबका साथ, सबका विकास' सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्‍बकम में यकीन करता है और पूरी दुनिया को अपना एक परिवार करार देता है। सस्मित यह बताना भी नहीं भूले भारत दुनिया का वह देश है जिसका लोकतंत्र सबसे बड़ा है। उन्‍होंने कहा कि भारत हमेशा शांति में यकीन रखता है और इसने कभी किसी पर भी हमला नहीं किया है। सस्मित की मानें तो भारत ने महात्‍मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत पर यकीन किया और इस वजह से शांति के सिद्धांत को आगे बढ़ाता आया है। सस्मित भारत के ओडिशा राज्‍य से आते हैं और बीजू जनता दल पार्टी के राज्‍यसभा सांसद हैं।

यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब देश में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की उनके लंदन लेक्‍चर की वजह से जमकर निंदा हो रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग सस्मित की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Tags:    

Similar News