कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने की जिन्ना की तारीफ़, देश के दो टुकड़े होने को बताया जायज़, बीजेपी ने किया पलटवार पूछा- "जिन्ना" कांग्रेस का आदर्श पुरुष है?
अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा मोहम्मद अली जिन्ना पर दिये बयान के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने आजादी के दौरान 1947 में हुए देश को बंटवारे को लेकर कहा कि जिन्ना ने बंटवारा कर देश का भला किया। सज्जन वर्मा ने कहा कि जिन्ना और नेहरू को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने अक्ल से देश के दो टुकड़े किये।
#WATCH 26 जनवरी के भाषण में PM मोदी ने कहा था कि मेरे सीने का दर्द है कि 1947 में जब देश आज़ाद हुआ तब इसके दो टुकड़े किए गए जिसके दोषी नेहरू और जिन्ना हैं। देश उन्हें धन्यवाद करें कि नेहरू और जिन्ना ने अक्ल से देश के दो टूकड़े किए: कांग्रेस MLA सज्जन सिंह वर्मा, आगर मालवा (01.06) pic.twitter.com/G4DKvJGxaj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2022
बता दें कि मालवा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे सज्जन वर्मा ने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए ये बातें कहीं। साथ ही सज्जन वर्मा ने कहा कि अखण्ड भारत का मतलब पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका को एक करना। ऐसे में बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंडोनेशिया के मुसलमान अगर भारत में आ गये तो मोदी जी, भागवत जी आपको खड़े रहने की जगह नहीं मिलेगी।
सज्जन सिंह वर्मा के जिन्ना वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि 'कांग्रेस जिन्ना प्रेमी हो गई है. कांग्रेस ने देश के विभाजन को स्वीकार कर लिया है.' साथ ही रामेश्वर शर्मा नेसवाल किया की "जिन्ना" कांग्रेस का आदर्श पुरुष है ?
"जिन्ना" कांग्रेस का आदर्श पुरुष है ? pic.twitter.com/eJI6JckiPq
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) June 2, 2022
बता दे, सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश के बीजेपी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की इसका मतलब कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि हिंदुस्तान के विभाजन के दोषी नेहरू और जिन्ना थे। हम तो कहते आए हैं कि नेहरू और जिन्ना ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए देश के दो टुकड़े करवा दिए।
इसका मतलब कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि हिंदुस्तान के विभाजन के दोषी नेहरू और जिन्ना थे। हम तो कहते आए हैं कि नेहरू और जिन्ना ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए देश के दो टुकड़े करवा दिए: सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल pic.twitter.com/HcGIoilRUa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2022