ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottAdipurush, लोग बोले मुगलों, तैमूर, खिलजी से प्रेरित है फिल्म 'आदिपुरुष'
साउथ के सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। जब से इस मूवी का फर्स्ट लुक और टीजर ऑडियंस के सामने आया है, तब से ही सोशल मीडिया पर मेकर्स और एक्टर्स को लोग बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स को देखने के बाद से लोगो में काफी गुस्सा और नाराजगी हैं और वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा, ब्रह्मास्त्र और लाइगर जैसी फिल्मों के बाद अब फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी लोग सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चला रहे हैं। लोगो सवाल पूछ रहे है कि फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जा रही है या फिर हिंदू आस्था का मजाक बनाने के लिए समझ नहीं आ रहा है।
He is looking more like Babar or Aurangzeb or Taimur but certainly not like Ravan. 😡#BoycottAdipurush pic.twitter.com/DP4f1rFGqk
— Er.Arjun Tiwari🗨️ (@arjuntiwaribjp) October 3, 2022
No 500 crore budget, No 3d release, Just simplicity
— Dr Sujin Eswarॐ🇮🇳 (@DrSujinEswar1) October 4, 2022
Nothing can ever come close to this ❤️ #BoycottAdipurush pic.twitter.com/wiI1wt159k
Ravan had a Pushpak vahan to travel not a demon bat . Ravan was the most religious personality not Aurangzeb .
— नरेंद्र सिंह (@Thenarendra_) October 4, 2022
#BoycottAdipurush#BoycottbollywoodCompletely pic.twitter.com/Q9TvtlwYmz
#BoycottbollywoodCompletely#BoycottAdipurush
— Andy (@Shiv_1630) October 3, 2022
Bollywood Beggers always hurt only Hindus.
👉Ravan looks like a Jihadi Khilji
👉 He had Golden Pushpak Viman not a Bat.
👉 Laka was of Gold not of Charcoal.#OmRaut #Prabhas #SaifAliKhan
Hanuman Sita
Ramayan Taimur Mughal pic.twitter.com/7tE1oG22O0
Is it just a movie or mastermind ly planned attempt to brainwash the great history to generations.
— Prasad (@masterofsea96) October 4, 2022
These kind of vfx can never take budget of 500cr. Why only #BoycottAdipurush when we can #BanAdipurush #OmRaut#DisappointingAdipurish@GemsOfBollywood pic.twitter.com/iZ7RhPdxgF
सोशल मीडिया पर लोग लगातार फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'हिंदी सिनेमा को ये क्या हो गया है। इन्होंने इसे बिल्कुल ही बिगाड़ दिया है, अब समय आ गया है, इन्हें बायकॉट करो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओल्ड इज गोल्ड'। अन्य यूजर ने लिखा, 'रावण के पास सफर के लिए पुष्पक विमान था, ना की चमगादड़'। एक यूजर ने तो फिल्म की तुलना हॉलीवुड फिल्म 'डेडपुल' से ही कर दी। यूजर ने लिखा, 'डेडपुल का बजट 450 करोड़ था और उन्होंने इतनी अच्छी क्वालिटी दी थी, आदिपुरुष की टीम ने रामायण पर एक कार्टून फिल्म बना रहे हैं, वह भी 500 करोड़ में'। लोग 'आदिपुरुष' को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा रहे है।
बता दें कि आदिपुरुष की जब से घोषणा हुई थी तभी से यह फिल्म लाइमलाइट में बनी है। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम की, कृति सैनन ने सीता की और सैफ अली खान ने लंकेश रावण की भूमिका निभाई है। अभी फिल्म को 12 जनवरी 2023 को रिलीज किए जाने का प्लान है।