दिल्ली में PFI के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज, अयोध्या पुलिस ने भी PFI के एक कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार

Update: 2022-10-03 07:56 GMT

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई के बाद अब राजधानी दिल्ली में PFI के खिलाफ शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है।दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज़ की है। PFI और उससे जुड़े 7 संगठनों के खिलाफ बीते गुरुवार ये मामला दर्ज़ किया गया है। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के शाहीन बाग स्थित PFI के दफ्तर समेत उसके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।

अयोध्या से पीएफआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक और कार्यकर्ता को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था और वह मुसलमानों को हिंदू समुदाय के खिलाफ भड़काने के साथ ही हिंदू समुदाय को आतंकी गतिविधियों से निशाना बना रहा था। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जैद तबलीगी जमात का सक्रिय सदस्य है और लखनऊ स्थित प्रसिद्ध इस्लामिक मदरसा नदवा का पूर्व छात्र भी है।

बता दें कि देशव्यापी छापेमारी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 240 से अधिक नेताओं और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद, केंद्र ने हाल ही में संगठन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इसके Twitter अकाउंट को बंद भी कर दिया है। असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस की छापेमारी भी की थी। जिसके बाद मोदी सरकार ने संगठन पीएफआई पर ५ साल के लिए बैन लगा दिया है।

Tags:    

Similar News