CBI के एक्शन से पहले अनिल देशमुख अस्पताल में हुए भर्ती, वसूली मामले में जेल में बंद देशमुख के कंधे की होगी सर्जरी

Update: 2022-04-04 12:42 GMT

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और १०० करोड़ की वसूली मामले में फंसे अनिल देशमुख को मुम्बई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तलोजा जेल में बंद अनिल देशमुख  गिरने की वजह है उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अनिल देशमुख की कंधे की सर्जरी की जाएगी। इस हादसे की वजह से सीबीआई के अधिकारियों को अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

बता दें कि अनिल देशमुख भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। अप्रैल 2021 में सीबीआई ने अनिल देशमुख और उनके करीबी कई लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालाकि इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत जांच शुरु की जिसके बाद अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष सीबीआई कोर्ट ने सीबीआई को अनिल देशमुख, कुंदन शिंदे, संजीव पलांडे और सचिन वाजे से पूछताछ की अनुमति दी है।


Tags:    

Similar News