दिल्ली पंहुचते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा,कहा - हमारे पास उद्धव गुट के 12 नहीं बल्कि 18 सांसद है

दिल्ली पंहुचते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा,कहा - हमारे पास उद्धव गुट के 12 नहीं बल्कि 18 सांसद है

Update: 2022-07-19 07:37 GMT

महारष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आधी रात को दिल्ली पहुंचे और दिल्ली पंहुचते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया और कहा की उद्धव कैंप के 22 में से 18 सांसद उनके साथ है। एकनाथ शिंदे ने कहा की जल्द ही शिवसेना के सांसद हमसे मिलेंगे। हमारे पास 12 नहीं बल्कि 18 सांसद है.शिंदे ने आगे बताया की आखिर दिल्ली आने का क्या कारण है

शिंदे ने कहा की मैं ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई की पृष्ठभूमि में दिल्ली आया हूं। हम राज्य में ओबीसी को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.शिंदे ने आगे चूंकि ओबीसी आरक्षण का मुद्दा राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, इस संबंध में वकीलों से परामर्श भी किया जाएगा।

बता दे की शिंदे गुट आज चुनाव आयोग के अधिकारियों से भी मिल सकता है और पार्टी और चुनाव चिह्न के लिए दावा पेश कर सकता है साथ ही साथ एकनाथ शिंदे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी संभावना जताई जा। आज शिंदे गुट दोपहर २ बजे प्रेस कांफ्रेंस भी करेने वाले है 


Tags:    

Similar News