CM योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल की लिस्ट फाइनल, जानिए इस बार कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह

CM योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल की लिस्ट फाइनल, जानिए इस बार कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह

Update: 2022-03-25 08:16 GMT

योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में सपथ ग्रहण करने वाले है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बता दे की इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के कुल 12 मुख्यमंत्री और 5 उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।वही सूत्रों के हवाले से खबर है की योगी आदित्यनाथ के साथ -साथ आज 50 मंत्री भी शपथ ले सकते है और योगी आदित्यनाथ के नए कैबिनेट में 7 - 8 महिलाओं को भी मंत्री पद से नवाजा जाएगा। बता दे की अभी मंत्रियों का नाम साफ़ नहीं हुआ है लेकिन कुछ पुराने मंत्रियों की वापसी हो सकती है

और बात करे उप मुख्यमंत्री पद की तो इस पद के लिए एक बार फिर केशव प्रसाद मौर्या का नाम तय माना जा रहा है यानी अपनी सीट पर हार के बाद भी पार्टी केशव प्रसाद मौर्या पर भरोसा जाता रही है वही मौर्या के अलावा ब्रजेश पाठक को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है एके शर्मा को भी मंत्री पद मिल सकता है।बेबी रानी मौर्या और स्वंतंत्र देव का नाम भी निकल कर सामने आ रहा है जिन्हे मंत्रिपद मिल सकता है। साथ ही जितिन प्रसाद , संजीव गौड़ ,भूपेंद्र चौधरी , बलदेव सिंह ओलख को भी मंत्री पद मिल सकता है।  

Tags:    

Similar News