CM चन्नी के 'भैया' बयान पर CM नीतिश कुमार का मुंहतोड़ जवाब, बैकफुट पर आए पंजाब CM

Update: 2022-02-17 07:46 GMT

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भईया वाले बयान पर सियासी बवाल शुरु हो गया है। यूपी और बिहार के लोगो में जबरदस्त गुस्सा और नाराजगी देखने को मिल रही है। अब बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने पंजाब के सीएम चन्नी के बयान पर पलटवार करते हुए जवाब दिया कहा कि क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है?

बता दें कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने हाल ही में पंजाबी कार्ड खेलने की कोशिश में यूपी और बिहार के लोगो का अपमान कर दिया। चन्नी ने कहा कि था कि यूपी, बिहार और दिल्ली के भइये में पंजाब में राज करना चाहते हैं और उन्हें घुसने नहीं देना है। यही नहीं इस दौरान प्रियंका गांधी की हंसी पर कांग्रेस फंसी दिख रही है।

बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने चन्नी को जवाब देते हुए कहा कि क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने (वहां) रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं।

महाराष्ट्र में शिवसेना की तर्ज पर पंजाब में क्षेत्रवाद का दांव खेलने वाले CM चरणजीत चन्नी बवाल होते ही पलट गए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बखिया उधड़नी शुरू हुई तो चन्नी पलट गए। चन्नी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ आम आदमी पार्टी वालों के लिए कहा था। प्रवासी तो हमारे साथ जन्मों से जुड़े हुए हैं। यह देश एक गुलदस्ता है। कोई कहीं भी आ-जा सकता है। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News