कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिया आपत्तिजनक बयान, कहा- चीन और पाकिस्तान एकजुट हैं, भारत पर आज नहीं तो कल हमला कर सकते है

Update: 2022-12-26 07:33 GMT

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने तवांग की घटना के बाद भारतीय जवानों पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी के बाद ऐसा ही एक और बयान दे दिया है। राहुल गांधी ने भारत को कमजोर बताने की कोशिश की है। उन्होंने यहां तक कह डाला है कि देश को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन-पाकिस्तान मिलकर आज नहीं तो कल भारत पर हमला कर सकते हैं।

बता दे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते दिन दिल्ली में पूर्व सैनिकों से बातचीत कर रहे थे। इस मुलाकात का वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी को कहते सुना जा सकता है कि भारत का बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। भारत आज बेहद नाजुक स्थिति में है।

भारत नाजुक स्थिति में है, चीन और पाकिस्तान दोनों हमला कर सकते हैं- राहुल गाँधी

पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान गांधी ने कहा, 'चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं और यदि युद्ध छिड़ा तो एक से नहीं, दोनों से होगा। देश को बहुत बड़ा झटका लगेगा। भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है।' इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'चीन और पाकिस्तान दोनों हमें चकित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए मैं दोहराता रहता हूं कि सरकार चुप नहीं बैठ सकती।'


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गलवान और डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़पें आपस में जुड़ी हुई थीं और पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर हमला करने की चीन की रणनीति का हिस्सा थीं, ऐसा देश जिसके साथ अब उसके आर्थिक संबंध भी हैं। राहुल ने कहा, 'हमें जो भी कदम उठाना है, हमें अभी से शुरू करना होगा। दरअसल, हमें पांच साल पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी, जो हमने नहीं की। अगर हम जल्द कार्रवाई नहीं करेंगे तो देश को नुकसान होगा।'

राहुल ने तवांग झड़प पर भी दिया था आपत्तिजनक बयान

इससे पहले राहुल गांधी ने तवांग झड़प के बाद भारतीय जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 'भारत जोड़ो यात्रा' के 100 दिन पूरा होने पर राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तवांग झड़प पर सवालों के जवाब में कहा था कि चीन हमारे जवानों को पीट रहा है। जबकि असलियत ये थी कि भारतीय सैनिकों ने चीन के जवानों को वहां से मारकर भगाया था। सूत्र बताते हैं कि चीनी सैनिक 9 दिसंबर को तवांग में भारतीय पोस्ट पर कब्जा करने आए थे, जिनको भारतीय जवानों ने जमकर पीटा था।

Tags:    

Similar News