'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी के कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का पोस्टर फाड़ा, कहे अपशब्द।

'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी के कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का पोस्टर फाड़ा, कहे अपशब्द।

Update: 2021-12-19 09:57 GMT

प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रैलियां करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अमेठी से एक रैली को संबोधित किया, इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेठी में लगा स्मृति ईरानी का पोस्टर बूरी तरह फाड़ रहे हैं। साथ ही स्मृति ईरानी के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। यह वीडियो अमेठी में कांग्रेस की रैली के गौरान का ही बताया जा रहा है, जहां कई लोग हाथ में कांग्रेस का झंडा लिए चल रहे हैं, वहीं रास्ते में स्मृति ईरानी का पोस्टर देख कांग्रेस के कार्यकर्ता बौखला गए और पोस्टर को फाड़ने लगे।

कांग्रेस की रैली में उन्हीं के लिए काम करने वाली महिलाओं का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिलाएं अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को डंडे से पीटने की धमकी दे रही हैं और खुद को वहां की आम जनता बता रही हैं। जबकि उनमें से एक महिला की एक तस्वीर राहुल गांधी के साथ देखी जा रही है, जिससे यह पता लगता है कि वह कांग्रेस की ही कार्यकर्ता है। जहां एक तरफ प्रियंका गांधी यूपी चुनाव के लिए लड़कियों का सहारा लेकर आगे बढ़ना चाह ,रही हैं वहीं उनके खुद के नेता और कार्यकर्ता अन्य महिलाओं का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। क्या अब अपनी पार्टी के लोगों द्धारा किया ये महिला नेता के अपमान पर प्रियंका गांधी या राहुल गांधी आवाज उठाएंगे।

लड़की हूं लड़ सकती हूं, का नारा लेकर यूपी में चुनावी रैलियां निकाल रही प्रियंका वाड्रा शायद अपने ही कार्यकर्ताओं को महिला का सम्मान करना सिखाना भूल गई हैं। कांग्रेस के लोगों द्धारा एक महिला नेता का ऐसा अपमान बेहद शर्मनाक है। वहीं स्मृति ईरानी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से अमेठी के कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें ये साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस को अपनी ही रैली में भीड़ जुटाने के लिए बाहर से भाड़े पर लोग बुलाने पड़ रहे हैं।

इन वीडियो में कई महिलाएं नजर आ रही हैं जो कि अमेठी से ही हैं। वह महिलाएं बता रही हैं कि राहुल गांधी ने उन्हें साड़ी और कंबल देने का वादा किया था, इस लिए वह सभी इस रैली में शामिल होने आई हैं, लेकिन नेता जी ने अपना वादा पूरा नहीं किया। महिलाएं काफी खफा नजर आ रही हैं राहुल गांधी से क्योंकि वादे के अनुसार उन्हें साड़ी और कंबल नहीं दिया गया। तो इस तरह से राहुल और प्रियंका गांधी अपनी रैलियों में भीजड़ जुटा रहे हैं ताकि जनता की आंखों में धूल झोंक सके।

Tags:    

Similar News