रामचरितमानस विवाद पर JDU-RJD में बढ़ी तकरार, JDU विधायक बोले शिक्षा मंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ा, मांगे माफी

Update: 2023-01-18 10:42 GMT

रामचरित मानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर आम जनता से लेकर राजनीतिक पार्टियो का गुस्सा फूट पड़ा है। एक तरफ जहां ट्विटर पर ट्वीट के जरिए शिक्षा मंत्री को घेरा जा रहा है। तो वहीं अब बिहार में महागठबंधन के नेताओं के बीच ही बार-पलटवार का दौर जारी हो गया है। अब परबत्ता विधानसभा से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव सिंह ने शिक्षा मंत्री को दिमागी तौर पर बीमार बताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें रामचरित्रमानस सही नहीं लगता है, तो धर्म बदल लें।

शिक्षा मंत्री के बयान पर JDU विधायक डॉ.संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री अपने बयान के लिए माफी मांगे। वह हमारी सहनशीलता को मजबूरी ना समझें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दूसरे धर्म के बारे में बयान दिया होता तो अभी तक घर से निकलना मुश्किल हो जाता। उन्होंने कहा कि उनको बयान तो वापस लेना ही होगा साथ ही साथ दिमाग का इलाज भी कराना होगा। वह चिरकुट नेताओं की तरह बयान देने लगे हैं।

विधायक संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री के बयानों पर हमलोग कोई ध्यान नहीं देते हैं। इनके बयान से महागठबंधन में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लेकिन ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। इससे लोग आहत हों। हमलोग सभी धर्म को मानते हैं। यहां सभी धर्म के लोग हैं। किसी विशेष धर्म पर टिप्पणी सही नहीं है।

Tags:    

Similar News