मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री का लगेगा दरबार विरोध में उतरी कांग्रेस, नाना पटोले ने बागेश्वर बाबा को कहा - भोंदू बाबा

Update: 2023-03-17 10:37 GMT

हिंदु राष्ट्र की मांग और अपने बयानो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री फिर से महाराष्ट्र में दरबार लगाने जा रहे है। बाबा बागेश्वर का ये दरबार दोबारा मुम्बई में लगने जा रहा है। जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री ने ये ऐलान किया वैसे ही सियासत शुरु हो गई।  

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर 18-19 मार्च को मुंबई में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने को कहा है। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं है। अगर मुंबई में बागेश्वर महाराज के कार्यक्रम होते हैं तो हम उनका विरोध करेंगे।

इससे पहले मुंबई में विधानभवन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए नाना पटोले ने कहा था कि बागेश्वर महाराज का कार्यक्रम मुंबई में होगा तो उसका हम पूरी ताकत से विरोध करेंगे। क्योंकि इस भोंदू बाबा ने दुनिया के श्रेष्ठ संत तुकोबा (तुकाराम) महाराज का अपमान किया है। ऐसे में अगर कोई इस बाबा का समर्थन कर रहा है तो यह गलत है। 

​​बागेश्वर बाबा की महाराष्ट्र में यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले वे नागपुर में एक कार्यक्रम से चर्चा में आए थे। जब अंधविश्वास उन्मूलन समिति की ओर से बागेश्वर बाबा को चुनौती दी गई थी।अब उनके मुंबई दौरे की जानकारी बागेश्वर धाम के ट्विटर हैंडल से ही दी गई है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। बागेश्वर धाम ट्विटर द्वारा सूचित किया गया है। इस भव्य दिव्य कार्यक्रम के लिए सभी नागरिकों को ट्विटर के माध्यम से आमंत्रित किया गया है।

बागेश्वर धाम वाले बाबा जो यह दावा करते हैं कि वह दूसरे व्यक्ति के मन की बात जान सकते हैं और उस व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी बता सकते हैं, हमेशा चर्चा में रहते हैं. देशभर में कई जगहों पर बागेश्वर बाबा दरबार लगाते हैं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

Tags:    

Similar News