GDP के आंकडो ने खोली विपक्ष की पोल, AAP नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार पर लगाया अडानी की गुलामी करने का आरोप

Update: 2022-06-02 07:47 GMT

देश की अर्थव्यव्स्था में मुख्य भुमिका निभाने वाले उद्योगपतियों को विपक्षी पार्टियों द्वारा निशाना बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस पार्टी तक मोदी सरकार को घेरने के लिए उद्योगपतियों को टार्गेट करती है।

अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार पर उद्योगपति अडानी की गुलामी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूँजीपतियों के हाथों देश की अर्थव्यवस्था को नीलाम कर दिया है। संजय सिंह ने ट्वीट किया लिखा कि देश में अडानी की ग़ुलामी करने वाली एक सरकार चल रही है जिसने चंद पूँजीपतियों के हाथों देश की अर्थव्यवस्था को नीलाम कर दिया है। कोयले में मोदी सरकार ने कैसे अपना मुँह काला किया है ये जानना देश के लिए ज़रूरी है कि नहीं है? 

 संजय सिंह का ट्वीट उस वक्त आया है जब दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येन्द्र जैन को ईडी ने आय से अधिक संप्पति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी  लगातार बीजेपी पर हमलावर है। 

तो वहीं आपको बता दें कि मंगलवार को सरकार ने जीडीपी के आंकडे जारी कर दिए वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी दर 8.7 प्रतिशत रही जबकि चौथी तिमाही में विकास दर 4 प्रतिशत पर रही। दुनिया के तमाम बड़े देशो को पीछे छोडते हुए भारत की अर्थव्यवस्था ने तेजी से ग्रोथ की है।

Tags:    

Similar News