लोकसभा चुनाव और अडानी मुद्दे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह,देश एकतरफा मोदी के साथ है
लोकसभा चुनाव और अडानी मुद्दे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह,देश एकतरफा मोदी के साथ है
गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने ANI को एक इंटरव्यू दिया और इस इंटरव्यू में गृह मंत्री ने अडानी और 2024 का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही.लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने कहा की 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है.वही जब गृह मंत्री से अडानी के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है।
#WATCH 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है, अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है: 2024 लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #AmitShahtoANI pic.twitter.com/JOyRZlDRyf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा, परन्तु इसमें भाजपा के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की जरूरत है.उन्होंने यह भी कहा की मोदी जी के खिलाफ 2002 से साजिश हो रही है, लेकिन हर बार, मोदी जी मजबूत और अधिक लोकप्रिय बनकर सामने आते हैं.
#WATCH सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा। परन्तु इसमें भाजपा के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की जरूरत है: अडानी से जुड़े मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/4YLKYA86Bd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023