भारत ने निर्यात में बनाया नया रिकॉर्ड, सितंबर में भारत का निर्यात बढ़कर 61 अरब डॉलर हुआ

Update: 2022-10-15 10:53 GMT

भारत लगातार तरक्ककी की सीढ़ीयां चढ़ रहा है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी देश में कई सारे बदलाव देखने को मिले है। फिर चाहे वो देश की रक्षा को लेकर हो या फिर अर्थव्यवस्था को लेकर। और अब भारत एक बड़े निर्यातक देश के रूप में ही उभर रहा है। 

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि इस साल सितम्‍बर में भारत का कुल निर्यात लगभग 61.10 अरब डॉलर का हुआ है। निर्यात में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 10.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल अप्रैल से सितम्‍बर के दौरान व्‍यापारिक वस्‍तुओं और सेवा क्षेत्र का कुल निर्यात तीन सौ 82 अरब 31 करोड़ डॉलर का रहा। इसमें पिछली वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान, निर्यात ने 16.96 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की और 231.88 अरब डॉलर को छू लिया। चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में आयात 38.55 प्रतिशत बढ़कर 380.34 अरब डॉलर हो गया। पण्य (वाणिज्य वस्तु) निर्यात सितंबर में 3.52 प्रतिशत घटकर 32.62 अरब डॉलर रहा।

Tags:    

Similar News