2036 ओलंपिक खेलों के आयोजन की दावेदारी पेश करेगा भारत, अहमदाबाद हो सकता है मेजबान शहर

Update: 2022-12-28 11:07 GMT

भारत 2036 ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए भारत दावेदारी पेश करेगा। इस बारे में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के पूर्ण सदस्यों के सामने रोडमैप पेश किया जाएगा। आईओसी का यह सत्र मुंबई में सितंबर 2023 में होना है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन के लिए भारत तैयार है। विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर की वजह से गुजरात का अहमदाबाद मेजबान शहर हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से पेश की जाने वाली इस दावेदारी के साथ भारत सरकार मजबूती के साथ खड़ी होगी। भारत 1982 में एशियाई और 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की सफल मेजबानी कर चुका है। ऐसे में अब अगला लक्ष्य खेल के सबसे बड़े आयोजन की मेजबानी हासिल करना है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि गुजरात इससे पहले भी कई बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी की इच्छा जाहिर कर चुका है। वहाँ बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद हैं। आयोजन के लिए होटल, हॉस्टल, एयरपोर्ट और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हैं। साथ ही ओलंपिक खेलों का आयोजन, राज्य सरकार के घोषणा-पत्र में भी था। 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भारत इतने बड़े स्तर पर G20 प्रेसीडेंसी की मेजबानी कर सकता है तो सरकार भारतीय ओलंपिक संघ के साथ मिलकर देश में ओलंपिक की मेजबानी भी कर सकता है। यह तो सबको पता है कि ओलंपिक खेलों के लिए 2032 तक स्लॉट बुक हो चुके हैं। लेकिन हमारी उम्मीदें 2036 को लेकर हैं।

बता दे कि ओलंपिक 2024 की मेजबानी पेरिस शहर करने जा रहा है। 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों का तीसरी बार आयोजन करने जा रहा है, ऐसा करने वाला लंदन के बाद दूसरा शहर बन जाएगा। लंदन ने तीन बार ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी की है।

Tags:    

Similar News