इंडिया TV- ABP C-Voter सर्वे में गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, केजरीवाल के मंसूबों पर फिरा पानी

Update: 2022-11-05 09:34 GMT

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे है और जनता से वायदों की बौछार हो रही है। लेकिन इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि गुजरात की जनता के मन में क्या है ? ABP - सी वोटर और इंडिया टीवी का गुजरात चुनाव पर बड़ा ओपिनियन पोल सामने आया है। जिसमें गुजरात की जनता की नब्ज टटोलकर ये जानने की कोशिश की गई है कि उनकी पहली पसंद कौन है ?

सी-वोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को 131-139 सीटें मिली सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 31-39 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है, जबकि आम आदमी पार्टी को 07-15 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 00-02 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में गुजरात में फिर बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार बीजेपी को 119 सीटें मिल रही हैं। इस हिसाब से पिछले चुनाव से इस बार 20 सीटों का फायदा मिल रहा है। वहीं कांग्रेस को 22 सीटों का नुकसान है। जबकि सर्वे में'आप' को महज 3 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि बीजेपी गुजरात में 1995 से लगातार सत्ता में है। जीत का सिक्सर लगा चुकी बीजेपी इस बार सातवीं बार सत्ता में आने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। जिसका फायदा गुजरात में बीजेपी को मिलता दिखाई दे रहा है।

Tags:    

Similar News