राष्ट्रीय ध्वज का अपमान... प्रयागराज के एक मदरसे में तिरंगे पर परोसा गया नाश्ता, 4 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़

Update: 2023-08-17 09:06 GMT

प्रयागराज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक तरफ जहां पूरा देश वीर जवानों और आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा था। तिरंगे को सलामी दे रहा था। वहीं एक ऐसी घटना भी घटित हुई। जिसने संगम नगरी के देशभक्ति को शर्मसार कर दिया।

प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियावां बाजार में स्थित एक मदरसे में कार्यक्रम के दौरान मेज पर तिरंगा लगाकर उसे पर भोजन और खाने-पीने की सामग्री का वितरण किया जा रहा था। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हड़कंप मच गया। दहियावां बाजार के नाराज व्यापारियों ने रात में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मदरसा प्रबंधक समय चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंगापार के होलागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दहियावां बाजार में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस दौरान दहियावां बाजार में स्थित गौसिया मदरसा में टेबल पर तिरंगा झंडा बेंच पर फैलाकर खाना परोसने और खाने का फोटो ट्विटर हैंडल पर डाल दिया गया। जिसमें यूपी पुलिस, सीएमओ ऑफिस, डीसीपी गंगानगर, प्रयागराज को टैग किया गया। उसमें लिखा गया कि यह फोटो प्रयागराज के होलागढ़ थाने के अंतर्गत आने वाले दहियावां बाजार का बताया जा रहा है। ये लोग तिरंगे का अपमान कर रहे है। उनके विरुद्ध देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रयागराज पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

4 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ 

इसकी जानकारी रात में दहियावा बाजार के कारोबारियों को हुई, तो कारोबारी आक्रोशित हो उठे। बाजार के व्यापार मंडल के नेता पवन जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। मुकदमा लिखे जाने की मांग करने लगे। जिसके बाद यह मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया। व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने शांत कराया। उसके बाद 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई।

Tags:    

Similar News