सदन में राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' पर लोकसभा स्पीकर लेंगे एक्शन ? 22 महिला सांसदो ने की शिकायत
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी ने बुधवार को लोकसभा में भाषण दिया इसी दौरान राहुल गांधी की एक शर्मनाक हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दरअसल बीजेपी सांसदो का आरोप है कि लोकसभा से बाहर वक़्त राहुल गांधी ने 'फ़्लाइंग किस' किया।
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सदन में अपने भाषण के दौरान इसका ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि "एक बात पर मैं आपत्ति दर्ज करती हूं कि जिनको आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। स्मृति इरानी ने कहा, "सिर्फ़ एक महिला विरोधी मानसिकता वाला व्यक्ति ही ऐसी संसद को फ़्लाइंग किस दे सकता है,जहां महिला सांसद बैठी हों। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।
#WATCH राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी pic.twitter.com/MByv9vFOtr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023
बीजेपी की महिला सांसदों ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर से शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और दूसरी महिला बीजेपी सांसदों ने लोकसभा के अंदर राहुल गांधी के फ्लाइंग किस करने के खिलाफ स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की और उन पर महिला सांसदों का अपमान करने का आरोप लगाया।
PHOTO | Union minister Shobha Karandlaje, other women BJP MPs complain to Speaker Om Birla against Rahul Gandhi blowing flying kiss inside Lok Sabha, accuse him of insulting women MPs. pic.twitter.com/qQLajSJrbc
— Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2023
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी जी को देखकर फ्लाइंग किस किया है, पहली बार संसद में ऐसा निंदनीय व्यवहार हुआ है।