महाराष्ट्र:राज्यपाल कोश्यारी ने दिया इस्तीफा,नये राज्यपाल बने रमेश बैस, संजय राउत बोले- महाराष्ट्र पर एहसान नहीं किया

Update: 2023-02-12 06:49 GMT

महाराष्ट्र में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही 12 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद कई विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि राज्यपाल बदलना महाराष्ट्र पर एहसान नहीं है, कई राज्यपाल बदले गए हैं। एक साल हो गया है जब महाराष्ट्र के लोग शिवाजी महाराज और सावित्रीबाई फुले पर उनकी (बीएस कोश्यारी) टिप्पणी के कारण राज्यपाल बदलने की मांग कर रहे थे।

भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे को आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत बताया है। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर लिखा, "महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत. महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर हुआ। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा पुले और सावित्री बाई फुले, संविधान, विधानसभा और लोकतांत्रिक आदर्शों का लगातार अपमान करने वाले को राज्यपाल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

भगत सिंह कोश्यारी पहले ही महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके थे और सेवानिवृत जीवन जीना चाहते थे। छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में रहने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अमित शाह को 6 दिसंबर को चिट्ठी लिखकर मार्गदर्शन मांगा था। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा था- उन्हें इस पद पर बने रहना है या नहीं।

भगत सिंह कोश्यारी पहले ही महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके थे और सेवानिवृत जीवन जीना चाहते थे। राज्यपाल भवन में आयोजित एक भवन में कोश्यारी ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि वो अब अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य आराम की गतिविधियों में बिताना चाहते हैं। महाराष्ट्र राजभवन की तरफ से इसे लेकर बकायदा बयान भी जारी किया गया था जिसमें कोश्यारी ने पीएम मोदी से सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई थी।

Tags:    

Similar News