मानसून सत्र के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, मणिपुर अध्यक्ष का इस्तीफा, 8 विधायक थामेंगे BJP का हाथ।

मानसून सत्र के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, मणिपुर अध्यक्ष का इस्तिफा, 8 विधायक थामेंगे BJP का हाथ।

Update: 2021-07-20 09:08 GMT

पहले राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से बड़ा झटका झेल चुकी कांग्रेस को अब इस और बड़ा झटका मणिपुर से लगा है। संसद के मानसून सत्र के बीच ही कांग्रेस को ये बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मणिपुर से कांग्रेस के प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। यही नहीं सूत्रों का माने तो राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव भी है।

आपको बता दें कि गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र के छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। पिरले साल उन्हें मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

इसी के साथ आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले महीने ही बीजेपी ने शारदा देवी को मणिपुर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। शारदा देवी ने एस टिकैंद्र सिंह की जगह ली थी, जिनकी मई में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई।

Tags:    

Similar News