पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से सवाल पूछा - भगवान श्रीराम से क्या दुश्मनी? हिन्दुओं से इतनी नफरत क्यों?

Update: 2022-05-24 13:15 GMT

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया है। लेकिन इसके बावजूद भी हार्दिक पटेल लगातार कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे है। हार्दिक पटेल ने अब हिंदू धर्म के विरोध पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस को हिंदुओं से नफरत क्यों? श्रीराम से क्या दुश्मनी है।

कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी की टिप्पणी का हवाला देते हुए हार्दिक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती है। आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं..!'

हार्दिक पटेल ने लिखा, 'मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं की आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं ? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत ? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।

बता दें कि गुजरात कांग्रेस के पूर्व चीफ भरतसिंह सोलंकी ने राम मंदिर को लेकर विवादित और शर्मनाक बयान दिया है।उन्होंने कहा कि रामशिला को इस देश के लोगों ने खूब श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ दर्शन-पूजन कर भेजा। गांव में किनारे रखकर ये सोचा कि इससे मंदिर बनेगा, लेकिन इस पर कुत्ते पेशाब करते हैं।

Tags:    

Similar News