PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ बोला बड़ा हमला, तिलमिलाई कांग्रेस पार्टी

Update: 2022-08-15 07:59 GMT

आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी ने इस खास दिन पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और सीधे-सीधे भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ हमला बोला। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर समय रहते हम नहीं चेते तो ये समस्याएं विकराल रूप ले सकती हैं।

पीएम मोदी के इस भाषण से कांग्रेस पार्टी तिलमिला गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बयान जारी कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस बधाई दी है। लेकिन इसी साथ उन्होंने इस दौरान सरकार पर भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अपमान के आरोप लगाया। उनका कहना है कि कांग्रेस राजनैतिक लाभ के लिए की जा रही गलत बयानबाजी का विरोध करेगी। देश ने इन 75 सालो में अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की 'आत्ममुग्ध सरकार' स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है

सोनिया गांधी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा किया कि पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी है।

सोनिया गांधी ने इस दौरान सरकार पर भी हमला बोला उन्होंने कहा, हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश के गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा, राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। 

सोनिया गांधी ने कहा, भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ ही साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले अग्रणी देश के रूप में गौरवपूर्ण पहचान बनाई है। 

बता दें कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सीधे-सीधे भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ हमला बोला। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर समय रहते हम नहीं चेते तो ये समस्याएं विकराल रूप ले सकती हैं। मनी लॉन्ड्रिंग, करप्शन के खिलाफ ईडी और अन्य एजेंसियों की कार्रवाइयों के बीच पीएम मोदी का लाल किले की प्राचीर से करप्शन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ जनमन में 'नफरत' का आह्वान बहुत मायने रखता है। आने वाले दिनों में ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों की कार्रवाइयों में तेजी देखने को मिल सकती हैं।



Tags:    

Similar News