पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपनाया योगी मॉडल, मुंबई पहुंचे भगवंत मान ने किया ऐलान, कहा- पंजाब में भी बनेगी फिल्म सिटी

Update: 2023-01-22 11:59 GMT

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने मुंबई में फिल्म स्टूडियोज से अनुरोध किया है कि वे पंजाब में भी अपनी शाखाएं स्थापित करें। भगवंत मान ने पंजाबी सिनेमा उद्योग और बॉलीवुड को जोड़ने की इच्छा व्यक्त की। बता दें कि भगवंत मान अभी मुंबई में हैं।

बता दे, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। मैं मुंबई में फिल्म स्टूडियोज से पंजाब में भी अपने स्टूडियो स्थापित करने का अनुरोध करूंगा। मैं यहां पंजाबी सिनेमा उद्योग और बॉलीवुड को जोड़ने के लिए आया हूं।”

बता दें कि पंजाबी गानों की धूम सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि देश और देश के बाहर अन्य जगहों पर भी है। लोगों को पंजाबी गाने खूब पसंद आते हैं और शादी और पार्टियों में भी पंजाबी गाने काफी लोकप्रिय हैं। इसके बाद अब भगवंत मान सरकार पंजाब में फिल्म सिटी के माध्यम से पंजाबी कल्चर को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News