केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंजाब के CM भगवंत मान, बॉर्डर सिक्योरिटी, MSP और बोनस पर हुई चर्चा

Update: 2022-05-19 11:41 GMT

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। CM बनने के बाद भगवंत मान की अमित शाह से यह पहली मुलाकात है।

इस मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और सीमा प्रबंधन सेवाओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे के मुद्दों सहित कई मामलों पर चर्चा की। केंद्र द्वारा सुरक्षा बलों की 10 और कंपनियां मुहैया कराई जाएंगी।भगवंत मान ने बताया कि गृह मंत्री ने कहा है कि आंतरिक सुरक्षा के लिए पंजाब को जो भी मदद चाहिए केंद्र सरकार देगी।

Tags:    

Similar News