किसान संगठनों के प्रदर्शन से पहले राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई घंटे बाद छोड़ा

Update: 2022-08-21 12:41 GMT

राजधानी दिल्ली में जंतर - मतंर पर होने वाले किसान संगठनो के प्रदर्शन से पहले किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बॉर्डर पर राकेश टिकैत को हिरासत में ले लिया है। टिकैत इस समय दिल्ली के मधु विहार थाने में पुलिस हिरासत में हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया और पुलिस के रोके जाने की जानकारी शेयर की। राकेश टिकैत से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, राकेश टिकैत को दिल्ली में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर कल होने वाले किसान संगठनों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे थे। वहीं इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली-हरियाणा टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं। दरअसल सोमवार को किसानों ने यहां प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके लिए वे कल राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना शुरू कर देंगे।

राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने मधु विहार थाने में रखा है। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, 'सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती. यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी. यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा. #ना रुकेंगे #ना थकेंगे #ना झुकेंगे.'

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय ने टिकैत की नजरबंदी की निंदा की। राय ने ट्वीट किया- 'किसान नेता राकेश टिकैत रोजगार आंदोलन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें बॉर्डर पर ही पुलिस ने रोक दिया. ये बहुत ही निंदनीय है।

 किसान संगठनों के प्रदर्शन

Tags:    

Similar News