संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों पर कसा तंज ,कहा -कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी जितनी इन विधायकों को दी गई

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों पर कसा तंज ,कहा -कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी जितनी इन विधायकों को दी गई

Update: 2022-07-04 09:08 GMT

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद संजय राउत ने एकबार फिर एकनाथं शिंदे ,बीजेपी और बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधा और कहा की जो लोग छोड़कर गए हैं उनका गांव में घूमना भी मुश्किल है। कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी जितनी इनको (विधायकों को) दी गई। जब यह लोग मुंबई में उतरे तो लगभग आर्मी को बुला लिया था। गुवाहाटी में भी देखा होगा कि किस तरह से घेराबंदी की थी। आपको किस बात का डर है?शिवसेना नेता संजय राउत ने आगे कहा की पार्टी में लोग आते हैं चले जाते हैं, ऐसा हर पार्टी में होता है। हमारे लोग भी गए लेकिन यह लोग चुनकर वापस कैसे आएंगे? यह लोग शिवसेना के नाम और हमारे कार्यकर्ता की मेहनत से चुनकर आए थे। कोई प्रलोभन या किसी एजेंसी के दबाव की वजह से यह लोग चले गए। यह अस्थायी व्यवस्था है. राउत ने आगे कहा की पार्टी कमजोर नहीं होगी, हमारी ऑक्सीजन शक्ति नहीं है। हम मजबूत नहीं हैं क्योंकि हम सत्ता में हैं, हम मजबूत हैं और इसलिए हम सत्ता में हैं।

लोग आते हैं और जाते हैं। उन्होंने हमारी पार्टी में शामिल होने का विकल्प चुना और बाहरी ताकतों के कारण चले गए। हम गांवों में जाएंगे, अन्य कार्यकर्ता ढूंढेंगे।शिवसेना नेता ने कहा की यह (भाजपा और शिंदे गुट का गठबंधन) एक अस्थायी व्यवस्था है, वे लोगों के पास नहीं जा सकेंगे। वे शिवसेना में शेर थे। कसाब के पास भी इतनी सुरक्षा नहीं थी लेकिन जब वे मुंबई पहुंचे तो उनके पास थी। आप किससे डरते हैं ?संजय राउत ने दावा किया की उनकी सरकार फिर सत्ता में आएगी और कहा की बदले की भावना से हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई और पार्टी को कमजोर करने की कोशिश अभी भी हो रही है लेकिन हम दोबारा चुनकर आएंगे और जनता के लिए काम करेंगे। 


Tags:    

Similar News