मुम्बई के समुद्र में बनी अवैध दरगाह पर चला शिंदे सरकार का बुलडोजर, राज ठाकरे ने किया था खुलासा

Update: 2023-03-23 07:32 GMT

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को अरब सागर में माहिम के तट पर अवैध दरगाह के निर्माण का खुलासा किया। ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 1 महीने के भीतर इस दरगाह को नहीं गिराया जाता है तो मनसे उस स्थान पर जाकर गणपति मंदिर बना देगी। जिसके तुरंत बाद एकनाथ शिंदे सरकार का बुलजोडर एक्शन देखने को मिला है। माहिम के तट पर बनी अवैध दरगाह को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। 

राज ठाकरे मुंबई के शिवाजी पार्क में बुधवार को एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समुद्र में बन रही एक कथित दरगाह का वीडियो भी दिखाया। उन्होंने मजार को अनधिकृत बताते हुए कहा कि कुछ दिन पहले तक यहां कुछ नहीं था। उन्होंने इसे हटाने के लिए एक महीने का समय दिया।

संभावित सुरक्षा खतरे की ओर इशारा करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि वह माहिम पुलिस स्टेशन के करीब है, बीएमसी अधिकारी वहां घूमते रहते हैं, फिर भी पिछले दो वर्षो से यह 'दरगाह' खुलेआम समुद्र में बन रही है .. एक और 'हाजी अली दरगाह'.. और इस बारे में बात करने वाला कोई नहीं है?

Tags:    

Similar News