हिमाचल प्रदेश में रक्षा मंत्री के सामने लगे 'PoK चाहिए' के नारे, राजनाथ सिंह बोले- PoK लेकर रहेंगे...धैर्य रखिए...!

Update: 2022-11-03 11:13 GMT

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने POK यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को हासिल करने के संकेत दिए हैं। राजनाथ सिंह हिमाचल के कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान जनसभा में मौजूद लोगों ने POK चाहिए के नारे लगाए। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा ठहर जाइये।

PoK पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि PoK लेकर रहेंगे, धैर्य रखिए। BJP जो कहती है वो जरूर करती है। 370 हटने से आतंकी घटनाओं में कमी आई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करेंगे। देश से आतंकवाद का खात्मा होकर रहेगा।

बता दे, हिमाचल प्रदेश के जयसिंघपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त हो गया। इस विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में BJP ने स्वीकार किया है।

यही बात राजनाथ सिंह शौर्य दिवस पर कश्मीर में भी कह चुके है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चुनौती दी थी।तब राजनाथ ने कहा कि उसने (पाकिस्तान) ने जो POK के साथ किया है, उसकी कीमत भी भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने कहा था कि हमने कश्मीर का विकास शुरू कर दिया है और तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम गगिलगित-बाल्टिस्तान नहीं पहुंच जाते है।

Tags:    

Similar News