ED दफ्तर पहुंची सोनिया गाँधी, सड़को पर उतरे कांग्रेस नेता, BJP ने पूछा अगर गांधी परिवार बेदाग तो अब बेहाल क्यों?
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। सोनिया गांधी ईडी के दफ्तर पहुंच चुकी है। लेकिन ईडी के सामने उनकी पेशी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए ED कार्यालय पहुंची। pic.twitter.com/n6lY0bWDuL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
पूछताछ से पहले सोनिया गांधी का बयान सामने आया है जिसमें सोनिया गांधी ने कहा है कि मैं इंदिरा की बहु हूं किसी से डरती नहीं हूं।
'मैं इंदिरा जी की बहू हूं, किसी से नहीं डरती', ED में पेशी से पहले सोनिया गांधी का बयान | LIVE #SoniaGandhi #ED #Congress @ramm_sharma @Ravi_ZeeNews @manishmedia pic.twitter.com/9ds2KSQUiY
— Zee News (@ZeeNews) July 21, 2022
कांग्रेस के तमाम नेताओ के बयान समाने आए है। जहां वह एक तरफ ईडी पर तमाम आरोप लगा रहे है तो वहीं केन्द्र सरकार पर भी हमलावर नजर आ रहे है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे, आवाज उठाएंगे। भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन आज ऐसी ताकतों के विरोध में आवाज उठाएंगे जो लोकतंत्र को कुचल देना चाहती हैं, जो विपक्ष की आवाज को बंद कर देना चाहती हैं, जो हमारी संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ हैं एक जबरदस्त सिंहनाद करेंगे। लोकतंत्र जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद
#सत्यमेव_जयते #लोकतंत्र_बचाओ
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) July 21, 2022
आज पूरे देश भर में #कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ लोकतंत्र और भारतीय 🇮🇳 गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे, आवाज उठाएंगे। भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन आज ऐसी ताकतों को जो.. 1/2 pic.twitter.com/6fidLFgG2r
वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि ईडी को सोनिया गांधी के घर जाकर पूछताछ करनी चाहिए थी। अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है।
सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली pic.twitter.com/s7fbZ8pihm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
बीजेपी नेताओ ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा है कि सोनिया गांधी की ED के द्वारा पूछताछ होने वाली है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ये सत्याग्रह नहीं बल्कि देश और देश के कानून के खिलाफ ये दुराग्रह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और वे दोनों जमानत पर हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है। रविशंकर ने कहा कि वे हाईकोर्ट गए वहां याचिका खारिज हुई, वे सुप्रीम कोर्ट गए वहां भी याचिका खारिज हुई।
वे हाईकोर्ट गए वहां याचिका खारिज हुई, वे सुप्रीम कोर्ट गए वहां भी याचिका खारिज हुई: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद pic.twitter.com/uslZZiIFQG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ईडी की पूछताछ के खिलाफ इस देशव्यापी आंदोलन को लेकर सवाल किया है कि अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों?
अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों? आखिरकार भारत के नागरिकों से अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उससे पुछताछ करना एजेंसियों का काम है। तो क्या गांधी परिवार के लिए कानून अलग से बनेगा?: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/NAsf4MRPhH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, २०२२