मुंबई दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लालबाग के राजा के दर्शन के बाद मिशन BMC की करेगे शुरुआत

Update: 2022-09-02 10:06 GMT

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर जा रहे हैं। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद यह उनका पहला मुम्बई दौरा होगा। 5 सितंबर को अमित शाह का मुंबई दौरा प्रस्तावित है। 5 सितंबर को मुंबई आकर इस बार भी वे सबसे पहले बप्पा का दर्शन करेंगे फिर मुंबई महानगरपालिका के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मुंबई दौरे के दौरान वे सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM फडणवीस, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार से मुलाकात करेंगे और बीएमसी चुनाव की रणनीति तय करेंगे।

 उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गणेशोत्सव के लिए मुंबई आ रहे हैं। कोई न कोई राजनीतिक बैठक जरूर होगी।

कोरोना काल के दो साल छोड़ दिए जाएं तो वे जब बीजेपी अध्यक्ष बने थे तब से ही लगातार 'लालबाग के राजा' के दर्शन के लिए मुंबई आते रहे हैं। खबर के मुताबिक अमित शाह के बाद 15-16 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मुंबई दौरे पर आएंगे। फिलहाल अमित शाह के कार्यक्रम की बात करें तो वे लालबाग के राजा के अलावा सिद्धि विनायक मंदिर भी जाएंगे। यहां से वे सीएण एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर विराजमान गणपति के दर्शन करेंगे।

Tags:    

Similar News