केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव को बताया हिजाब विवाद का मास्टरमाइंड, कहा- ये वोट के लिए देश को बेच देंगे

Update: 2022-02-19 11:18 GMT

उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम के बीच एक दूसरे पर वार - पलटवार का दौर लगातार जारी है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि हिजाब विवाद का मास्टरमाइंड अखिलेश यादव है। इसके साथ-साथ अखिलेश यादव और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये वोट के लिए देश को बेच देंगे। 

केन्द्रीय मंत्री और बिहार के बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एनआई से बातचीत करते हुए कहा अखिलेश यादव द्वारा जिन्ना से पटेल की तुलना करने को उन्होंने दुर्भाग्य बताते हुए तुष्टिकरण की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य है कि तुष्टिकरण की राजनीति के द्वारा एक वर्ग के वोट लेने के लिए अखिलेश यादव जिन्ना की तुलना पटेल से करते हैं। कांग्रेस अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करती है। देश को अपमानित करने का काम कांग्रेस कर रही है. ये वोट के लिए देश को बेच देंगे।"

गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश का यूपी में सुफड़ा साफ हो जाएगा। उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है तो अपने पिता को खड़ा कर दिया है। लेकिन पिता ने भी सोचा की इनके पक्ष में क्या बोलूं, ऐसे में वे नाम ही भूल गए। मुलायम सिंह ने यूपी को बदनाम करने वाले का नाम नहीं लिया।

Tags:    

Similar News