सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले यशवंत सिन्हा,बीजेपी पर साधा निशाना कहा - देश को खामोश राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले यशवंत सिन्हा,बीजेपी पर साधा निशाना कहा - देश को खामोश राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है

Update: 2022-07-08 11:29 GMT

 विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की जिसके बाद अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मौके पर मौजूद रहे और अखिलेश यादव ने की अपने सभी विधायकों से यशवंत सिन्हा को वोट करने की अपील की वही दूसरी तरफ यशवंत सिन्हा ने बोलते हुए केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा और कहा की भारत की सरकार कुछ ऐसा कर रही है जिससे प्रजातंत्र का नुकसान हो रहा है, जैसे चुनी हुई प्रदेश की सरकारों को गिराना। हमने देखा महाराष्ट्र में क्या हुआ, उसके पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश मेघालय जैसे राज्यों में क्या हुआ,हम सब जानते हैं कि क्या खेल हुआ। अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो अगर इस प्रकार की चीज़ होती है तो राष्ट्रपति का कर्तव्य बनता है भारत सरकार को रोका जाए.विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा की देश को खामोश राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसे राष्ट्रपति की जरुरत है ,जो संविधान को बचा सके, लोकतंत्र को कायम रख सके और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग को रोक सके।उन्होंने कहा कि आज की केंद्र सरकार प्रजातांत्रिक संस्था में विश्वास नहीं रखती है।

वह अपना कानून चलना चाहती है और विपक्ष को महत्व नहीं देती है। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आपसी सहमति में विश्वास रखते थे।यही नहीं यशवंत सिन्हा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टवीट कर लिखा की आज उत्तर प्रदेश में विपक्ष के सांसदों, विधायकों के साथ बेहद सार्थक मुलाक़ात रही। हमारी लड़ाई संविधान बचाने के लिए, देश के बेहतर भविष्य के लिए है। सभी साथियों के भरोसे और समर्थन से ये लड़ाई और ज़्यादा मज़बूत हो गयी है।

Tags:    

Similar News